चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 दोपहर 2:35 बजे,आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरी || तथा चन्द्रयान -2 को भी इसी स्थान से 22 जुलाई 2019 को सफलतापूर्वक लोंच किया गया हालांकि मिशन चन्द्रयान -2 में भारत को सफलता नहीं मिली।।
चंद्रयान 3 ने 40 दिन में पृथ्वी की 21, चंद्रमा की 120 परिक्रमा की 3.84 लाख किमी पहुंचने के लिए 55 लाख किमी दूरी तय करने के बाद,आज 23अगस्त 2023 को शाम 6:04 बजे विक्रम लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) सफलतापूर्वक चांद की दक्षिणी सतह पर लैंड हूआ । चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया। और चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत , अमेरिका,चीन और पूर्व सोवियत संघ (रूस) के बाद “सॉफ्ट लैंडिंग” करने वाला भारत चौथा देश बन गया
3.ISRO (इसरो ) ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि चंद्रयान-3 मिशन: ‘भारत🇮🇳, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी!🌖!.बधाई हो,चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर नरम लैंडिंग की ‌।
और इसके साथ ही इसरो ने चन्द्रयान द्वारा ली इमेज शेयर करते हुए बताया की द्वारा चन्द्रयान -3 से खींची गई छवि
लैंडिंग इमेजर कैमरा के द्वारा लैंडिंग के बाद, इसमें चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना।।

20230824 003634 1 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


तथा इसके साथ और भी इमेज करते हुए बताया की Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।

20230824 003703 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


चन्द्रयान-3 में L&T और गोदरेज जैसी काफी का कम्पनियों का योगदान रहा ।
5.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा की भारत में धरती को मां और चांद को मां कहते हैं “कभी कहा जाता कि चंदा मामा बहुत दूर के है अब वह दिन भी आ गया जब बच्चे कहेंगे चंदा मामा एक टूर के है”
मोदी जी ने कहा अभी में दक्षिण अफ्रीका में हुं चंद्रयान-3 के लिए जोहान्सबर्ग से पूरे रास्ते उत्साह महसूस हो रहा था अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में प्रसन्नतादायक है।

20230824 010900 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


और कहा कि चंद्रयान-3 की विजय 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और क्षमताओं को दर्शाती है। नये क्षितिज और उससे आगे तक! 🇮🇳 के लिए गर्व का क्षण।


हमारे वैज्ञानिकों को योगी पुखराज का नमन


विज्ञान हमारा स्वाभिमान इनके दम से आज चांद पर तिरंगा पहुंचा

डॉ एस सोमनाथ इसरो चेयरमैन, पूरे मिशन की जिम्मेदारी इन्हीं पर थी स्पेस इंजीनियरिंग में दुनिया के प्रमुख विशेषज्ञ में शामिल है।

ISRO Chief Somnath चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


पी. वीरमुथुवेल चंद्रयान-3 के समग्र मिशन प्रभारी। 3.84 लाख किमी की यात्रा के दौरान चंद्रयान इनकी टीम के कंट्रोल मे रहा।

catharayana 3 ka satarathhara pa varamathaval 1688815639 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


श्रीकांत सीवी चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर और इसरो के प्रोजेक्ट डिप्टी डायरेक्टर। देश के प्रमुख खगोल शास्त्री हैं

navbharat times 102991691 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


वी. नारायणन डायरेक्टर, लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर ।चंद्रयान-3 क्रायोजेनिक इंजन को इन्होंने डिजाइन किया

dirnarayanan2018 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


कल्पना के. चंद्रयान-3 मिशन की डिप्टी डायरेक्टर इससे पहले चंद्रयान-2 और मिशन मंगल में अहम भूमिका निभाई।

k kalpana चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


एम.शंकरन यूआर राव अंतरिक्ष केंद्र के डायरेक्टर इनके नेतृत्व में ही चंद्रयान बना था 2 साल से लगातार मिशन में अलग-अलग भूमिका रही।

sankaran चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


एस.मोहना कुमार लॉन्च के लिए मिशन डायरेक्टर। इनके निर्देशन में चंद्रयान ने सटीक उपग्रह प्रशिक्षण स्थितियों को पूरा किया।

22chandrayaan4 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


बी.एन रामकृष्ण डायरेक्टर इस्ट्रैक। सैटलाइट नेविगेशन में एक्सपर्ट है चंद्रयान-3 की ट्रैकिंग में अहम भूमिका निभाई है।

1559778641792 चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


एस. उन्नीकृष्णन नायर डायरेक्टर विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर नायर मानव अंतरिक्ष उड़ान प्रणालियों के लिए विशेषज्ञ है।

Dr Unnikrishnan Nair HSFC चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


निलेश एम देसाई डायरेक्टर, एसएसी। चंद्रयान की लैंडिंग में दिक्कत आती तो उसके लिए देसाई ने प्लान-बी तैयार किया था

nileshdesai चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट


इस प्रकार से चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ
जय हिन्द।। वन्देमातरम्।।

44 thoughts on “चंद्रयान-3 सम्पूर्ण जानकारी, समाचार और अपडेट”

Leave a Comment

Yogi Pukhraj

Yogi Pukhraj

योगी पुखराज एक योग गुरु, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर , सांस्कृतिक कार्यकर्ता और एक सामाजिक उद्यम गाँव की आवाज़ के संस्थापक हैं, जो संस्कृति और कला के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देता है. वह ग्रामीण भारत में लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अपने मंच का उपयोग करने के बारे में भावुक है. गांव की पुरानी संस्कृति और वर्तमान में बदलते परिवेश का समाज के ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है बड़ी समझ के साथ समाज के सामने लाते हैं